राष्ट्रपति की बेटी ने गंदे मैसेज भेजने वाले को किया बेनकाब, ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील

Updesh Awasthee
शर्मिष्ठा मुखर्जी द्वारा पोस्ट की गई प्रोफाइल फोटो 
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लड़कियों को गंदे मैसेज भेजने वाला एक व्यक्ति (partha mandal) अब मुंह छुपा रहा है, क्योंकि भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने उसे दुनिया के सामने उसी सोशल मीडिया पर बेनकाब कर दिया है। शर्मिष्ठा की इस दिलेरी के लिए देश भर में उनकी तारीफ की जा रही है। 

शर्मिष्ठा ने यूजर्स के सामने उसके मैसेज भी अटैच कर रखे हैं। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखा कि पार्थ मंडल नाम का शख्स उन्हें लगातार अश्लील मैसेज कर रहा था। उन्होंने लिखा कि 'विकृत मानसिकता का पार्थ मंडल नाम का ये शख्स लगातार उन्हें भद्दे मैसेज कर रहा है। मैंने सोचा कि पहले इसे इग्नोर करके ब्लॉक करूं, लेकिन फिर सोचा कि चुप रहने से ये दूसरी लड़कियों को ऐसे ही परेशान करेगा।'

पार्थ के मैसेज किए शेयर 
शर्मिष्ठा ने पोस्ट में पार्थ मंडल के भेजे गए मैसेज अटैच किए हैं। जो बेहद अश्लील हैं। उन्होंने लिखा कि इसकी शिकायत बस करने से इसका हौसला बढ़ेगा जो काफी नहीं है। उन्होंने लिखा कि 'मुझे लगता है ऐसे लोगों को सबके सामने लाकर शर्मिंदा करना चाहिए। मैं इसकी प्रोफाइल और भेजे मैसेच अटैच कर रही हूं साथ ही टैग कर रही हूं' शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की है। ताकि पूरा देश इस गंदी मानसिकता वाले इंसान को पहचान ले। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!