जबलपुर में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव

Updesh Awasthee
जबलपुर। यहां कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे सैंकड़ों कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों को हतोत्साहित करने के लिए वाटरगन से पानी की फायरिंग की भी गई। गुस्साए कांग्रेसियों ने भी पुलिस पर पथराव किया। लाठीचार्ज में कई कांग्रेसी घायल हो गए। मौके पर डटे हुए कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

कांग्रेस ने सोमवार को सिविक सेंटर में गरीब आंदोलन के अंतर्गत आम सभा का आयोजन किया था। इसके बाद कांग्रेसी गरीबी की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने घंटाघर पर रोका, जिसका कांग्रेसियों ने विरोध किया तो पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठियां भांजी और पानी की बौछार से कांग्रेसियों को हटाने की कोशिश की। 

इसी दौरान कांग्रेसियों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर ओमती थाने में रखा है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेसियों का ज्ञापन लेने कोई अधिकारी नहीं आया था। लाठीचार्ज में कई कांग्रेसी घायल हो गए हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!