
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह की करीबी माने जाने वाली नीलम रोमिला सिंह सपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। वे उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग की भी सदस्य हैं। नीलम 2012 में गोविन्द नगर विधान सभा से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। नीलम को इस बार भी गोविन्द नगर विधान सभा से टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है।
नीलम रोमिला सिंह ने बताया कि मेरे मोबाइल पर लगातार दो दिनों से अनजान नंबर से कॉल्स आ रहे हैं। मुझे धमकी दी जा रही है व पैसे का लालच भी दिया जा रहा है। नीलम रोमिला सिंह ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी है। उन्होंने क्राइम ब्रांच में तहरीर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी देने वाले के पास सपा नेत्री के अश्लील फोटो आए कहां से।