ग्वालियर में कमरिया युवकों ने 2 लड़कियों का रेप किया

ग्वालियर। यहां क्रिमिनल्स का दूसरा नाम कमरिया हो गया है। कई मामलों में कमरिया युवकों की शिरकत सामने आ रही है। पुलिसिया सांठगांठ के चलते कमरिया युवकों की हिम्मत बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों 2 कमरिया युवकों ने 2 लड़कियों का रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। बदमाश, पीड़िताओं पर राजीनामे के लिए दवाब बनाने लगे और जब लड़कियां नहीं मानीं तो सरेराह उन्हें बेरहमी से पीटा। 

दोनों पीड़ित लड़कियां बहोड़ापुर इलाके में रहती हैं। इनकी सिकंदर कमरिया और सुरेन्द्र कमरिया से दोस्ती थी। दो महीने पहले सुरेन्द्र दोनों लड़कियों को बर्थ डे मनाने के लिए अपने साथ कार में बिठाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया। बर्थ डे तो बहाना था, सुरेन्द्र और सिकंदर ने दोनों लड़कियों के साथ गैंग रेप किया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

रेप की शिकार दोनों लड़कियां थाने पहुंची थीं। दोनों ने सिकंदर और सुरेन्द्र के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने रेप के आरोपियों की गिरफ्तार तक नहीं किया। इससे उनकी हिम्मत बढ़ गई और लड़कियों पर राजीनाम के दबाव डालने लगे।

लड़कियों ने रिपोर्ट वापस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। शुक्रवार को सुरेन्द्र और सिकंदर ने दोनों लड़कियों को चंद्रनगर के पास पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों युवकों ने लड़कियों की लात-घूंसे जमकर मारा और यदि आसपास के लोग बचाते नहीं तो वे जान से मार देते।

लड़कियां हॉस्पिटल में भर्ती
बाद में घायल लड़कियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें से एक लड़की के गंभीर चोटें आई हैं। लड़कियों का कहना है कि आरोपी लगातार रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाने में जुटे हुए हैं और आज मारपीट भी इसी के लिए की है। उधर पुलिस अभी भी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय मामले को टालने में लगी हुई है। लड़कियां रेप का मामला जनसुनवाई मे भी उठा चुकी हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !