SP ने बंगले पर अकेले बुलाया था, महिला कांस्टेबल ने इस्तीफा दे दिया | Sexual Harassment in UP Police

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। उत्तरप्रदेश में बिजनौर की एक महिला कांस्टेबल ने एसपी बिजनौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि, साहब ने बंगले पर एप्लीकेशन लेकर अकेले बुलाया था, वह नहीं गई तो खफा हो गए और उसे सस्पेंड कर दिया। महिला कांस्टेबल ने एसपी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए धमकी दी है कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।

एसपी बिजनौर उमेश कुमार श्रीवास्तव पर आरोप लगाने वाली महिला कांस्टेबल बिजनौर के हल्दौर थाने में तैनात है। महिला कांस्टेबल के मुताबिक 29 मार्च 2015 को उसका रिश्ता बुलंदशहर जिले के गांव भैंसाखुर निवासी एथलीट विपिन कुमार के साथ हुआ था। विपिन ने इस दौरान उसका शारीरिक शोषण भी किया लेकिन बाद में रिश्ता तोड़ दिया। विपिन की शादी दिल्ली की एथलीट नेहा प्रभाकर के साथ तय हो गई। रिश्ता टूटने पर महिला कांस्टेबल ने मंगेतर विपिन के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया था। जिसमें विपिन जेल में बंद है, बाकी अभियुक्त बाहर हैं। 

महिला कांस्टेबल का आरोप है कि जेल जाने के बाद विपिन उसे धमका रहा है। सप्ताह भर पहले बिजनौर में महिला कांस्टेबल की विपिन के परिजनों व नई मंगेतर नेहा प्रभाकर के साथ मारपीट हो गई। इस मामले में महिला कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। महिला कांस्टेबल ने भी नेहा प्रभाकर व अन्य पर रिपोर्ट लिखाई है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!