Radha Raman College के 21 विद्यार्थी HGS में चयनित

Updesh Awasthee
भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट्स परिसर में बैंगलुरू स्थित विश्व की अग्रणी सूचना तकनीक कंपनी हिन्दुजा ग्लोबल सर्विसेस में 21 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कंपनी द्वारा यह कैम्पस एमबीए एवं बीई की सभी ब्रांचों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। 

इस कैम्पस में कंपनी से आए  अधिकारियों ने उम्मीदवार विद्यार्थियों की योग्यता का आंकलन कर 21 विद्यार्थियों को अंतिम रूप से चुना। सभी चयनित विद्यार्थियों को कंपनी जल्द ही ऑफर लेटर प्रदान करेगी। 

राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट्स के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समूह न केवल अपने महाविद्यालयों बल्कि अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए भी लगातार प्रयास करता रहता है। इन प्रयासों के चलते अब तक राधारमण के विद्यार्थियों को देष-विदेष की  कंपनी में 4.5 से लेकर 24 लाख तक के पैकेज पर नौकरियां मिल चुकी हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!