MAKE MY TRIP FRAUD: 38 हजार का जुर्माना

Updesh Awasthee
भोपाल। उपभोक्ता फोरम ने गलत टिकट बुक करने पर ट्रैवल कंपनी मेक माई ट्रिप पर 38 हजार का जुर्माना लगाया है। यह फैसला बालमुकुंद नामदेव की शिकायत पर दिया गया। मामला 2011 का है। नामदेव ने 2 फरवरी 2011 को ट्रेवेल कंपनी के पोर्टल से भोपाल से दिल्ली और दिल्ली से जम्मू के लिए 6 मार्च की टिकट बुक किया था। और वहां से वापसी की टिकट 10 मार्च को थी। लेकिन जब वह 10 मार्च को एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका नाम पैसेंजर लिस्ट में नहीं है। 

कंपनी ने उनकी टिकट 6 मार्च को ही बुक कर दिया था। उनसे नया टिकट बुक करने के लिए 5, 504 रुपये लिए गये। उन्हें टिकट के पैसे का प्रबंध करने के लिए अपनी जूलरी बेचनी पड़ गयी। इस भयावह अनुभव वाली यात्रा से वापस लौटने के बाद उन्होंने 22 मार्च को कंपनी को मानसिक उत्पीड़न के लिए एक नोटिस भेजा। 

कंपनी ने 6 जून को उस नोटिस को हल्के में लेते हुए नामदेव को दो लोगों के लिए फ्री टिकट का ऑफर दिया। लेकिन नामदेव कंपनी की तरफ से दिए जा रहे इस हर्जाने से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने उपभोक्ता फोरम में जाने का फैसला किया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!