प्रख्यात लेखिका महाश्वेता देवी की हालत गंभीर | Mahasweta devi

कोलकाता। प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी गंभीर रूप से बीमार हैं। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि महाश्वेता देवी की हालत गुरुवार को और नाजुक हो गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आ रहा।

सामाजिक कार्यकर्ता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उन्हें उम्र संबंधित कुछ समस्याएं होने के कारण 45 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल गुर्दे के काम न करने और रक्त में संक्रमण होने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बेले व्यू क्लिनिक के एक डॉक्टर ने कहा, 'उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी, लेकिन अब वह स्थिर हैं। अब वह एंटीबायोटिक और गुर्दे को समर्थन देने वाले उपकरण पर हैं। उपचार का अब उन पर थोड़ा असर भी हो रहा है।'

चिकित्सा के लिए अस्पताल प्रबंधन ने छह डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड का गठन किया है, जो उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

ज्ञानपीठ, पद्मश्री और मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित 90 वर्षीय लेखिका लंबे समय से उम्र संबंधित समस्याओं से पीड़ित हैं। इस साल की शुरुआत में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी भारत के विभिन्न हिस्सों में आदिवासियों के कल्याण के लिए भी काम करती रही हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!