Good Shepherd Convent School में 'भारत माता की जय' प्रतिबंधित

Updesh Awasthee
शहडोल। एक मिशनरी स्कूल ने छात्रों के भारत माता की जय के नारे लगाने पर पाबंदी लगा दी है। इस निर्णय के बाद बच्चों के अभिभावकों के बीच काफी नाराजगी है। वहीं स्कूल का कहना है कि मैनेजमेंट की ओर से दिए गए आदेश पर ये रोक लगाई गई है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के ईसाई मिशनरी से संचालित गुड शेफर्ड कॉन्वेंट स्कूल में एक जुलाई से बच्चों के भारत माता की जय के नारे लगाने पर रोक लगा दी गई है। इसकी जगह स्टूडेंट्स से गुड शेफर्ड कान्वेंट स्कूल के जयकारे लगाए जा रहे हैं।

इस अजीब फरमान से परेशान छात्रों ने मामले की जानकारी अपने माता-पिता को दी। स्कूल के इस निर्णय के बारे में पता चलने पर अभिभावकों के बीच भी खासी नाराजगी है और वो इस मुद्दे को पैरेंट्स मीट में उठाने की बात कह रहे हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें ये आदेश मैनेजमेंट की ओर से आया है। ऐसे में आदेश का पालन करना उनका फर्ज है।

मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी उमेश धुर्वे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उमेश धुर्वे ने कहा कि इस तरह का प्रतिबंध लगाना उचित नहीं है। मामले की जांच करवाई जाएगी और यदि शिकायत सही निकलती है तो स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!