होशंगाबाद के प्रेम नगर में ये क्या हो रहा था

Updesh Awasthee
होशंगाबाद। नर्मदा किनारे बसे इस शहर को धार्मिक शहर माना जाता है। यहीं ​बसी है एक कालोनी जिसका नाम है 'प्रेम नगर' लेकिन यहां से मोहल्लावासियों ने एक घर में छापामारी करके 3 महिलाओं और 1 युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। मोहल्ले की महिलाओं का आरोप है कि इस घर में आए दिन नई नई लड़कियां आतीं हैं। यहां कुछ ऐसा चल रहा है जो पवित्र तो कतई नहीं है। 

छापामारी के बाद मोहल्ले वालों ने पकड़ में आए युवक युवतियों को जमकर धुना। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें लोगों के चंगुल से छुड़ाया। देह व्यापार के शक में पुलिस ने एक महिला और एक युवती को पकड़ा है। इस दौरान एक युवक और एक युवती भाग गए। 

कोतवाली टीआई महेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक गुलाबो बाई पति राजेश बंशकार और फातिमा उर्फ शबनम पर 151 की कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मौके से पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है। गुलाबो बाई के पति राजेश के मुताबिक उसके दो बेटे हैं। जय और राज दोनों की उम्र 10 साल से कम है। राजेश बांस का काम करता है। राजेश ने कहा पत्नी सुनती ही नहीं। उलटा मारपीट कर मुझे घर से भगा देती है।

बाल पकड़कर बाहर घसीटा
बस्ती के दो मकानों के सामने मोहल्ले की लगभग तीन दर्जन महिलाएं इकट्ठा हो गई थीं। दरवाजा खुलवाया। गुलाब बाई, फातिमा, पूसी और आईटीआई का महेश अहिरवार अंदर थे। महिलाओं ने बाहर आने को कहा। जब नहीं मानीं तो महिलाओं ने युवतियों और युवक को घसीटते हुए बाहर निकाला। महिला, युवती और युवक गालियां देने लगे। इस पर मोहल्ले की महिलाएं भड़क गई।

युवक करता था दलाली, रोज लाती है नई लड़कियां
मोहल्ले की लक्ष्मी केवट, देवकी बाई, राम बाई, सुनीता बाई के मुताबिक इटारसी की बबली नाम की महिला देह व्यापार करवाती है। होशंगाबाद में गुलाबो बाई काम देखती है। ग्राहक लाने का काम महेश करता है। महेश बाइक से रोजाना नई-नई युवतियों को बस्ती में लाता है। डेढ़ साल से लोग परेशान हैं। फातिमा अपने आप को मुंबई की बताती है। गुलाबो बाई और फातिमा 6 माह पहले भी इसी मामले में पकड़ा चुकी है। तब पुलिस ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ा था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!