विजय माल्या को भारत लाने कोई प्रयास नहीं कर रहा विदेश मंत्रालय: आरटीआई में खुलासा

नईदिल्ली। भारत के 9000 करोड़ हड़पकर विदेश भाग गए शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। एक आरटीआई के जवाब में विदेश मंत्रालय ने बताया है कि इसके लिए उनके पास कोई अनुरोध नहीं आया है। आरटीआई जींद, हरियाणा निवासी अजय मालिक ने लगाई थी। पढ़िए, क्या पूछा था, क्या जवाब आया: 

विजय माल्या को भारत वापस लाने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं ? 
विदेश मंत्रालय ने लिखा: उनके पास कोई अनुरोध नही आया। 

भविष्य में कोई डिफाल्टर बैंकों के पैसे लेकर विदेश न भाग जाए इसके लिए क्या प्रक्रिया तय की गई है। 
विदेश मत्रालय ने कहा इस विषय का संबंध प्रर्वतन निदेशालय से हैं। 
यहां बताना जरूरी है कि यह आरटीई 6.3 के तहत थी 6.3 में जो विषय जहां से सम्बधित हो भेज दिए जाता हैं। मंत्रालय ने यह प्रश्न प्रर्वतन मंत्रालय को नहीं भेजा। 

जो व्याक्ति डिफाल्टर हो जाता है उसको मंत्रालय द्वारा पासपोर्ट क्यों जारी किया जाता हैं या जारी किया पासपोर्ट को डिफाल्टर हो जाने पर क्या कार्यवाही कि जाती हैं ? 
विदेश मंत्रालय का कहना कि यह सूचना आरटीआई एक्ट 2005 में नही आती। जबकि ये सूचना जनहित से जुड़ी हैं। 

भारतीय बैंकों में डिफाल्टर हो चुके व्यक्तियों के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जाती हैं। 
विदेश मत्रालय का कहना हैं उनके पास इसके जानकारी नही हैं। 

विजय माल्य जब बैंकों से डिफाल्टर घोषित हो चुके थे तब उनके पासर्पार्ट रद्द करने में मत्रालय क्या प्रक्रिया अपनाई ?
विदेश मंत्रालय ने इस प्रश्न का उत्तर ही नहीं दिया। 

गौरतलब हैं कि जीद निवासी अजय मालिक ने 5 बिन्दुओं पर जानकारी मांगी थी जबकि विदेश मंत्रालय ने 4 बिंदुओं पर ही जानकारी दी। अंतिम बिंदु पर मंत्रालय ने कोई जानकारी नही दी। विदेश मंत्रालय ये कहते हुए आरटीआई को खत्म किया अब आप की आरटीआई उत्तरित हो गई। 
अजय मालिक
आरटीआई कार्यकर्ता 
8295898366

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !