भोपाल के भेल क्षेत्र में फायरिंग, सौरभ डेयरी का कर्मचारी घायल

Updesh Awasthee
भोपाल। भेल क्षेत्र में आज शाम एक बाइक सवार शूटर ने सौरभ डेयरी के कर्मचारी को निशाना बना फायरिंग कर डाली। इस फायरिंग में कर्मचारी घायल हो गया। उसे कस्तूरबा अस्पताल में दाखिल किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल युवक का नाम विलीन लाकरा है जो सौरभ डेयरी में काम करता है। विलीन लाकरा पर मोटर सायकल से आये एक आज्ञात युवक ने शाम 5 बजे के करीब पिस्तौल से तीन फायर किए। विलीन लाकरा पर हमला जब हुआ जब वह भेल पाँच नम्बर गेट के सामने अपने घर के बाहर कार से सामन उतार रहा था। घायल युवक की पत्नी भेलकर्मी पूनम लाकरा के अनुसार विलीन लाकरा पर तीन फायर किये गये। आखरी गोली विलीन लाकरा के पैर के आर पार हो गई। 

फायरिंग करने के बाद आज्ञात युवक शाइन मोटर सायकल से भाग गया। घटना विलीन लाकरा के मंकान नम्बर 235,डी-2, ए सेक्टर पिपलानी की है। सीएसपी गोविन्दपुरा अजय सिंह ने बताया की विलीन लाकरा के छोटे भाई अनिश लाकरा निवासी अयोध्या नगर ने विलियम जेम्स नांमक युवक के खिलाफ चेक चुरा कर डेढ़ लाख रुपये निकालने की रिपोर्ट लिखाइ थी। इस रिपोर्ट को वापस लेने के लिये अनिश लाकरा, विलीन लाकरा और उनके पिता स्टीफन लाकरा को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। पुलिस का मानना है की विलीन लाकरा पर एफआईआर वापस लेने की धमकी देने वालो ने किया है। पुलिस ने फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नही की है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!