भोपाल में पिज्जा आने से पहले फांसी पर झूलती मिली महिला की लाश

भोपाल। राजधानी में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजन इसे सुसाइड बता रहे हैं परंतु सुसाइड के कारण एवं घटना की कहानी मेल नहीं खा रहे हैं। कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब तलाशे जाना जरूरी है। देखना होगा कि पुलिस बताई गई कहानी पर यकीन करती है या उसकी जांच में कुछ नया सामने आएगा। 

यह हुआ घटनाक्रम 
सागर रॉयल होम्स के मैनेजर अखिलेश (51) मिसरोद स्थित सागर रॉयल विला में रहते हैं। उनकी पत्नी अनामिका (48) की लाश बुधवार शाम करीब 7.30 बजे उनके ही घर में फांसी पर झूलती हुई मिली। घटना से पहले वो पूजा कर रहीं थी। इस दौरान उसने पिज्जा का ऑर्डर किया। उसके बाद वह अपने बेडरूम में चली गई। जब काफी देर तक बेडरूम का दरवाजा नहीं खुला, तब पति अखिलेश को शक हुआ। उसने पड़ोसियों को बुलाया। डायल 100 को सूचना दी गई। जब दरवाजा तोड़कर देखा, तो अनामिका की लाश दुपट्टे के फंदे पर झूल रही थी। अखिलेश की बेटी नोयडा के एक कॉलेज में पढ़ती है। वहीं छोटा बेटा भोपाल में 12वीं का स्टूडेंट है।

यह सवाल शेष रह गए
सबकुछ अटपटा सा है। वो किसी से नाराज नहीं थीं। उनसे कोई नाराज नहीं था। उम्र भी ऐसी नहीं है कि कोई दूसरा तनाव हो। फिर क्यों कोई सुसाइड करेगा। 
सुसाइड करने की इतनी जल्दी क्या थी कि रात तक का इंतजार नहीं किया। दिन के समय में वो अकेली होती होंगी। तब ऐसा क्या था जो पति के रहते शाम 7 बजे के आसपास सुसाइड किया। 
मृत्यु से पहले अनामिका ने पिज्जा आर्डर किया था। यदि वो तनाव में थीं और सुसाइड का फैसला कर ही लिया था तो पिज्जा आर्डर करने की क्या जरूरत थी। यदि कर ही दिया था तो डिलेवरी तक इंतजार क्यों नहीं किया। 
पति अखिलेश ने खुद दरवाजा क्यों नहीं तोड़ा। पड़ौसियों को क्यों बुलाया। क्या चश्मदीद गवाही तैयार की गई थी, कि दरवाजा अंदर से बंद है। 
कुछ और भी पर्तें हैं जिनका खुलना बाकी है। जरूरी है कि इस मामले में एक नए एंगल से जांच की जाए। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !