जाकिर नाईक ने मोदी को मुसलमानों का दोस्त बताया

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। एक आतंकी कार्रवाई के दौरान नाम सामने आने के बाद कार्रवाई की जद में आए मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाईक ने पीएम नरेन्द्र मोदी को मुसलमानों का सच्चा दोस्त बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि वो तो मीडिया ट्रायल का शिकार हो गए हैं। 

भारतीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में जाकिर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। जाकिर का कहना है कि नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे पीएम हैं, जिन्होंने इतने कम समय में तमाम मुस्लिम देशों का दौरा किया। उन्होंने हिंदू-मुस्लिमों को करीब लाने का काम किया है, जिसके लिए मैं उनका समर्थन करता हूं।'

जाकिर का कहना है कि 'मेरे खिलाफ गलत खबरें चलाई गई हैं, मैंने कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया न करूंगा।' इसके साथ जाकिर बोले कि 'मैं मीडिया को चुनौती देता हूं कि वो एक भी उदाहरण दिखाए जहां मैंने आतंकवाद का समर्थन किया है।'
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!