यूपी में राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को अच्छा लड़का बताया

लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ में नए अवतार में दिखे। एकतरफ जहां राहुल ने प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की भी कोशिश की। राहुल गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में कहा कि अखिलेश अच्छा लड़का है पर काम नहीं कर पा रहा है।

राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि कुर्ता फटेगा और गीला होगा तभी मौका मिलेगा। राहुल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार थाली से दाल छीन रही है। उन्होंने कहा कि आजकल एक नया नारा अरहर मोदी की गूंज सबको सुनाई पड़ रही है।

राहुल ने ज़ोर देकर कहा कि अब कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नेताओं को भी ज़मीन पर उतरना पड़ेगा। राहुल ने नेताओं से गुटबाज़ी छोड़कर पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ-साथ पार्टी को अनुभव की भी जरूरत है। उन्होंने शीला दीक्षित की तारीफ करते हुए कहा कि शीला दीक्षित ने दिल्ली का विकास किया है और अब बारी उत्तर प्रदेश की है।

लखनऊ के आशियाना इलाके में स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में तकरीबन 40 हजार लोग शामिल हुए। राहुल गांधी के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में पहुंचते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोर-शोर से अभिवादन किया। राहुल भी आज खासे उत्साह में दिखे। सूबे की बदहाली पर बार-बार हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि वापस आ रहे हैं हम। रैली में राहुल के साथ प्रशांत किशोर की टीम भी मौजूद रही। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !