नंदूभैया के प्रिय भाजपा विधायक बैंक डिफाल्टर निकले | BJP Ramlal Rautel

Updesh Awasthee
भोपाल। आदर्श आचरण वाले कार्यकर्ताओं वाली भाजपा के दामन पर लगातार दाग लगते जा रहे हैं। अनूपपुर से भाजपा विधायक रामलाल रौतेले अपना बैंकलोन ही हड़प गए। बैंक ने उन्हें डिफाल्टर मान लिया और उनकी गारंटी देने वाले भाजपा के ही पूर्व विधायक कुंवर ध्रुव प्रताप सिंह के बैंक खाते भी सीज कर दिए गए। 

रौतेल ने 11 साल पहले कार खरीदने के लिए स्टेट बैंक से कर्ज लिया था। तब ध्रुव प्रताप सिंह ने बैंक गांरटी दी थी लेकिन रौतेल ने कर्ज जमा नहीं कराया। लिहाजा बैंक ने गारंटी देने वाले पूर्व विधायक के खाते सीज कर दिए। अब रौतेल ध्रुव के फोन तक नहीं उठा रहे हैं।

ध्रुव प्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान से शिकायत की है। यह संभवत: पहला मामला है, जब पार्टी के ही एक विधायक ने दूसरे पूर्व विधायक के साथ ऐसा किया। रौतेल पर 95 हजार रुपए का कर्ज बकाया है। ध्रुव प्रताप ने पार्टी को की गई अपनी शिकायत में बताया है कि रौतेल ने भोपाल स्थित एसबीआई का खाता बंद कर दिया है, जबकि इसी खाते के आधार पर कर्ज लिया गया था। रौतेल के इसी खाते के बंद होने के बाद बैंक ने उनका कटनी वाला खाता सीज कर दिया। इधर, भाजपा प्रदेश नेतृत्व तक शिकायत पहुंचने के बाद पार्टी ध्रुव प्रताप सिंह की मनुहार में लगी है। हालांकि शिकायत के बाद भी रौतेल ने कर्ज नहीं चुकाया है।

जब मीडिया ने नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा से इस बारे में बातचीत की तो वो अनजानों की तरह बोले ' यदि ऐसा हुआ है तो गंभीर विषय है। इस बारे में जानकारी लेकर बात करता हूं।' 

याद दिला दें कि नंदकुमार सिंह चौहान विधायक रौतेले को कुलस्ते के खिलाफ बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वो रौतेले को शिवराज केबिनेट में पहुंचाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने आदिवासी कार्ड खेला था परंतु दिल्ली से उनका नाम कट गया, क्योंकि वहां कुलस्ते पहले से ही तय हो चुके थे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!