
मिली जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर भोपाल के नेशनल न्यूज रूम के दो पत्रकार कृृष्ण मोहन तिवारी और विजय प्रभात शुक्ला सोमवार देर रात करीब 2 बजे अपनी ड्यूटी समाप्त कर अवधपुरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। अवधपुरी एटीएम के पास इन दोनों को एएसआई रघुवीर सिंह दांगी, हेड कांस्टेबल सुभाष त्यागी और संतोष यादव के अलावा दो अन्य पुलिस वालों ने रोका। कृष्णमोहन तिवारी ने बताया कि एएसआई दांगी और उसके साथियों को यह बताने पर भी कि वह दैनिक भास्कर में पत्रकार हैं और अपनी ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे हैं, उसके बावजूद भी कृष्णमोहन तिवारी और विजय प्रभात शुक्ला को सिमी आतंकवादी होने के नाम पर उनके साथ गाली-गलौच और पिटाई करी।
पत्रकार विजय प्रभात शुक्ला ने बताया कि मारपीट करने के बाद इन दोनों को एएसआई और उसके साथी अवधपुरी थाने ले गए, जहां पर उनकी प्लास्टिक के एक डंडे से फिर बुरी तरह पीटा गया। आज मंगलवार सुबह इन दोनों को इस शर्त पर थाने से छोड़ा गया कि यह किसी को नहीं बताएंगे कि पुलिस ने इनके साथ मारपीट की है। पुलिस ने इन दोनों पत्रकारों को यह भी धमकी दी है कि अगर उन्होंने उनके साथ हुई पिटाई की बात उजागर कि तो वह अपने पालतू गुंडों के माध्यम से इन दोनों का कत्ल करा देंगे।