महिला अध्यापकों ने हाथ में रचाई आंदोलन की मेंहदी | Adhyapak News

Updesh Awasthee
मुरैना। अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए आंदोलनकारी नित नए तरीके खोजते रहते हैं। आजाद अध्यापक संघ भी ​इन दिनों यही कर रहा है। प्रदेश इकाई ने इसे छाता आंदोलन बनाने की तैयारी की है तो एक महिला पदाधिकारी ने अपने हाथ में आंदोलन की मेंहदी रचाई है। निश्चित रूप से इस मेंहदी ने लोगों को ध्यान खींच लिया है। 

संभागीय उपाध्यक्ष उर्मिला सेमिल के साथ संगठन के पदाधिकारियों ने हाथों की मेहंदी आकर्षण का केन्द्र बन गई है। उन्होंने अपने हाथों पर मेहंदी से आंदोलन की रूपरेखा उकेरी है। जिसमें 17 जुलाई को भोपाल चलो की अपील के साथ धरना स्थल शाहजहानी पार्क भी अंकित किया है। इसे आंदोलन की मेहंदी का नाम दिया गया है। श्रीमती सेमिल का कहना है कि सावन का महीना हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हमारे भाई हैं। हम सावन में अपने मायके जा रहे हैं इसलिए हमने आंदोलन की मेहंदी रचाई है। उन्होंने कहा कि छठवे वेतनमान में विसंगति सामने आई है जिसका कडा विरोध किए जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। इस मुददे को अब भोपाल पहुंचकर संघ द्वारा गर्मजोशी से उठाया जाएगा।

इन पदाधिकारियों ने भी लगाई मेहंदी
आंदोलन की मेहंदी लगाने वालों में सीमा चावला, उमा मार्को, प्रमिला गुर्जर, प्रीति सिंह, माधवी तोमर, वंदना तोमर, उमा शर्मा, सुनीता शर्मा, सुनीता त्यागी, नीलम यादव, संतोष तोमर, सुजाता तोमर, नेहा शर्मा, मनीषा श्रीवास्तव, गीता सिंह सभी इसी तरह मेहंदी लगाकर आंदोलन में शामिल होंगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!