ईद के मौके पर मुसलमानों को 2 लीटर दूध दें: लालू यादव की अपील

Updesh Awasthee
पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को यदुवंशियों (अपने जाति के लोगों) से अपील की कि वे ईद के मौके पर अपने क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों को दो लीटर दूध दें।

यादव नेता प्रसाद ने कहा, ‘उन्हें (यदुवंशियों) अपने मुस्लिम भाइयों को ईद के मौके पर बधाई देना चाहिए और इस मौके पर सेवई खानी चाहिए।’ वह अपनी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

प्रसाद ने कहा कि पार्टी को जाति जनगणना के प्रकाशन के लिए आंदोलन तेज करना चाहिए। प्रसाद ने अपनी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को फेसबुक, ट्विटर और वाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे वे पार्टी के खिलाफ विपक्ष के ‘झूठे दावों’ का जवाब दे सकें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!