साध्वी प्रज्ञा की जमानत खारिज, NIA की जांच पर सवाल

Updesh Awasthee
मुंबई। स्पेशल मकोका कोर्ट ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) से क्लीन चिट मिलने के बावजूद 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी। साथ ही एनआईए की दोबारा जांच के तरीके पर भी सवाल उठा दिया। साध्वी प्रज्ञा अब हाई कोर्ट में अपील करेंगी।

मकोका कोर्ट के जज एसडी टेकाले ने 20 पेज का आदेश दिया। उन्होंने एनआईए के साध्वी प्रज्ञा के ख‍िलाफ सबूत न होने के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने एनआईए की उस दलील को भी खारिज कर दिया कि इस मामले में मकोका लागू नहीं होता। जज ने बताया कि खुद सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में मकोका लागू होता है। जज ने एनआईए के दोबारा जांच के तरीके पर सवाल उठाए।

एटीएस पर सवाल उठा चुकी हैं साध्वी 
साध्वी प्रज्ञा इस मामले में पिछले आठ सालों से जेल में हैं। उन्होंने पहले इस मामले की जांच करने वाली एजेंसी एटीएस पर शोषण का भी आरोप लगाया था। एटीएस ने इस मामले में दो चार्जशीट दाख‍िल की थी। एटीएस ने साध्वी को ब्लास्ट की साजिश रचने का आरोपी बनाया था। हालांकि वो इस आरोप से इनकार कर चुकी हैं।

तीसरी बार खारिज हुई जमानत याचिका 
साध्वी प्रज्ञा के वकीलों ने इससे पहले भी कोर्ट में दो बार जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन दोनों बार जमानत याचिका खारिज हो गई। ये तीसरी बार है कि उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई। साध्वी के वकीलों ने मकोका कोर्ट में 30 मई को जमानत याचिका दायर की थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!