राष्ट्रपति को जवाब देने बिना कपड़ों के काम कर रहे हैं कर्मचारी

Updesh Awasthee
ऑफिस में आपने लोगों सूट-बूट पहनकर काम करते हुए तो देखा होगा, लेकिन बिना कपड़ो के काम करते हुए देखा है। बेलारूस के राष्‍ट्रपति की जबान क्‍या फिसल गई वहां के लोग ने तो कपड़े उतारकर ही काम करना शुरू कर दिया।

लोगों का जवाब
दरअसल बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेन्को की जोशीली अपील का वहां की जनता ने बेहद अजीबो-गरीब अंदाज में जवाब दिया है। एलेक्जेंडर हाल ही में एक स्‍पीच दे रहे थे जिसमें उन्‍होंने कहा था कि चाहे कपड़े उतारकर काम करो लेकिन तब तक काम करो जब तक पसीना तन से ना छूट जाए। अब उनकी बात को लोगों ने इतनी गंभीरता से ले लिया है कि अब वहां पर सभी लोग बिना कोई कपड़े पहने ही काम कर रहें हैं।

फिसल गई थी जुबान
राष्‍ट्रपति एलेक्जेंडर का ऐसा कुछ कहने का कोई इरादा नहीं था। खबरों के मुताबिक स्‍पीच देते टाइम उनकी जबान फिसल गई थी। जिसके चलते उनके मुंह से 'डेवलप' शब्‍द की जगह 'अनड्रेस' शब्‍द निकल गया था। अब उनकी इस गलती को लोगों ने अपने दिल पर ले लिया और ऑफिस में नग्‍न अवस्‍था में ही आकर काम करने लगे।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्‍वीरें
यहीं नहीं लोगों ने सोशल मीडिया पर बिना कपड़ो के काम करते हुए तस्‍वीरें शेयर करने का जो सिलसिला शुरू किया वो काफी समय तक थमने का नाम ही नहीं लिया। बिना कपड़े पहने तस्वीर डालने के बाद सोशल मीडिया पर #getnakedandwork नाम से हैशटैग ट्रेंड करने लगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!