सुधीर ताम्रकार/बालाघाट। जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दुर भरवेली थाने क्षेत्र के अर्जुन कालोनी में एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नि, साली एवं डेढ़ के मासूम बच्चे की कुल्हाड़ी से मार कर निर्मम हत्या कर दी। पति अपने ससुराल में पिछले 2 माह से रह रहा था जिनका न्यायालय में मामला भी विचाराधीन है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहॅुचे और कार्यवाही की।
जानकारी के अनुसार आरोपी उत्तम ताराम पिछले 2 माह से अपनी पत्नि के घर में रहा रहा था। जिसका विवाद अपनी पत्नि और साली के साथ दोपहर 2 बजे के आसपास हुआ। विवाद के दौरान उसने अपनी पत्नि लक्ष्मी, साली स्वाती और ढेड़ साल की बच्ची की कुल्हाड़ी से मार कर उनकी हत्या कर दी।
वहीं बीच बचाव में आई उसकी साली सुनीता भी गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे जिला चिकत्सालय में रिफर करने के बाद नागपुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद से आरापी पति उत्तम ताराम फरार चल रहा है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित की है।
