कपड़े उतरवाए, महिलाओं के साथ डांस करवाया: सूर्य अराधना का अलग अंदाज

ग्वालियर। योग का अलग अंदाज, पहले पुरुषों से शर्ट उतरवाई और युवाओं के साथ महिलाओं से जमकर डांस कराते हुए सूर्य की उपासना की। सूर्य अराधना का यह अलग अंदाज रविवार को जीवाजी यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में मिला। इस अनोखे योग को कराया इंदौर से आए परम आलय नाम के साधक ने। 

दो दिन से इंदौर से आए परम आलय (राजेन्द्र जैन) लोगों को अलग अंदाज में योग कराते हैं। इस योग में पुरुषों से शर्ट और बनियान उतारने की कहते हैं। उनके मुताबिक इससे सूर्य और हवा का प्रभाव सीधे शरीर में प्रवेश करता है। उनके इसी आदेश का पालन करते हुए रविवार की सुबह हजारों लोग यूनीवर्सिटी मैदान में एकत्र हुए। मैदान में परम आलय की एक आवाज में लोगों ने योग किया और फिर जमकर डांस के साथ मस्ती की।

बताते हैं स्वस्थ जीवन के गुर
परम आलय लोगों को  भोजन, अध्यात्म और सूर्य साधना के साथ तालमेल करके जीवन जीने के रहस्य को बताते हैं। परम आलय के मुताबिक इस रहस्य में योग के साथ नाड़ी और मस्तिष्क के विकास पर जोर दिया जाता है।

कभी इंदौर में साइकल पर घूमकर बेचते थे नमकीन
योग कराने से पहले परम आलय इंदौर में साइकल पर घूम-घूमकर नमकीन बेचा और फिर एक फैक्ट्री स्थापित की। छह साल पहले पूरा बिजनेस छोड़कर अध्यात्म गुरू बन गए औऱ अब लोगों को मुफ्त में सूर्य मिलन साधना के गुर सिखाते हैं।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!