
पीडि़ता ने बताया कि वकील ने उसके पति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उसका बलात्कार किया और एमएमएस भी बनाया। महिला ने इस मामले में स्थानीय पुलिस में शुक्ल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए वकील को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस से बताया कि वकील ने महज उसके साथ ही बलात्कार नहीं किया है, बल्कि वह पहले भी कई महिलाओं के साथ ऐसी घिनौनी हरकतें कर चुका है।
पीडि़ता ने आगे बताया कि उसके पति एक मंदिर मामले में वकील से मिलने गए थे। इसके बाद उन्होंने एक दिन मेरे मोबाइल से वकील को फोन कर दिया। उन्होंने बताया कि नंबर मिलने के बाद वकील रोजाना उसे फोन करके परेशान करने लगा और उसके पति को जेल में डलवा देने की धमकी भी दी। इसके बाद शुक्ल ने महिला के जेठ को एक झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया, जिससे महिला काफी डर गई।
महिला ने चंद्रशेखर शुक्ल के साथ-साथ उसके एक अन्य साथी पर भी बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि दोनों ने उसके साथ कई दिनों तक रेप किया और मोबाइल से एमएमएस बनाया।
स्थानीय पुलिस ने मामले को शुरुआती जांच में सही पाया है। एसएसपी मनोज तिवारी का कहना है कि महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा बाकी बचे लोगों को पकड़ने के लिए एक टीम भी गठित की गई है।