ट्रेन से कट गया पूरा परिवार, 2 वर्षीय बच्ची बच गई

Updesh Awasthee
दमोह। यहां एक रेल हादसे में पूरा परिवार काल के गाल में समा गया। मां, पिता और बहन तीनों की लाशें आसपास पड़ीं थीं, परंतु 2 वर्षीय बच्ची जिंदा बच गई। उसे दमोह अस्पताल दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत स्थित बनी हुई है, वो खतरे से बाहर है। 

कुम्हारी थाना क्षेत्र के सगौनी स्टेशन और रतंनगाव के बीच रेल की पटरियों के पास 3 लाशें मिलीं। इनमें एक पुरुष, एक महिला और एक युवती शामिल है। इन लाशों के पास एक 2 वर्षीय मासूम बच्ची घायल अवस्था में मिली। डायल 100 की मदद से उसे अस्पताल दाखिल किया गया जहां से उसे दमोह जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। 

घटना स्थल पर एक मोटरसाइकल भी पड़ी मिली। माना जा रहा है कि सभी मृतक इसी मोटर साइकल से जा रहे थे, जब वो हादसे का शिकार हुए। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। डायल 100 के प्रा0आर0 गुलाबसिंह बच्ची की देखभाल कर रहे हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!