मोदी को ई-बोट का आइडिया इस लड़की ने दिया था

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के अस्सी घाट पर देश की पहली ई-बोट को लॉन्च किया। पीएम ने खुद ई-वोट की सवारी का भी आनंद लिया। उन्होंने कहा कि जिसका कोई नहीं है, उसके लिए ये सरकार है। पीएम ने गंगा नदी में इस बोट पर बैठकर 100 मीटर का सफर किया। उन्होंने 11 ई-बोट को चुनिंदा नाविकों के लिए शुरू किया।

सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना से गरीबी को मिटाने की कोशिश की जाए, जिससे नाविकों का कुछ खर्चा नहीं होगा बल्कि देश में डीजल की बचत ही होगी। हालांकि जिसे इस योजना का असली श्रेय जाना चाहिए वह अभी भी चर्चा से दूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के पीछे वाराणसी की ही महिला अंकिता खत्री की सोच काम कर रही थी।

इस महिला ने मोदी को दिया था ई-बोट का आइडिया इस योजना का असली श्रेय जाना चाहिए वह अभी भी चर्चा से दूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के पीछे वाराणसी की ही महिला अंकिता खत्री की सोच काम कर रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खत्री ने 18 दिसंबर को सिर्फ 15 मिनट के लिए ही पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में खत्री ने वाराणसी को मॉडर्न, प्रदूषण मुक्त और मॉडल सिटी बनाने के लिए पीएम को 11 सुझाव दिए थे। गंगा में ई-बोट इस्तेमाल करने का विचार भी इसमें से एक था। खत्री आज खुद पर गौरवान्वित महसूस करती हैं। उन्हें खुशी है कि इसे छोटे समय में लॉन्च किया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!