
यहां पर उन्होंने हजारों सफाईकर्मियों की पंगत में फूलों से वर्षा कर स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और टिफिन भेंट किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों से कहा कि सिंहस्थ में सफाई व्यवस्था की सफलता का श्रेय आपको जाता है। सिंहस्थ में बेहतरीन सेवाएं देने के लिये मुख्यमंत्री ने समस्त सफाई कर्मचारियों का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सीएम ने कहा कि, जब-जब भी वह उज्जैन आये, चाहे दिन में आये हो या रात्रि में उन्हें सफाई कर्मचारियों के द्वारा सफाई करते हुए दिखाई दिये। शहर एवं सिंहस्थ मेला क्षेत्र की सफाई का श्रेय सफाईकर्मियों को जाता है। इस अवसर पर महापौर मीना जोनवाल, नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, कलेक्टर कवीन्द्र कियावत, सिंहस्थ मेला अधिकारी अविनाश लवानिया, पुलिस अधीक्षक एम.एस.वर्मा तथा नगर निगम परिषद के पार्षदगण आदि उपस्थित थे।