सिंहस्थ: सरकारी खर्चे पर भाजपाई आयोजन क्यों

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को भेजे गये पत्र में सवाल किया है कि सिंहस्थ में सरकारी खजाना खर्च कर भाजपा के आयोजन क्यों किए जा रहे हैं। 

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री-संघ प्रमुख से यह भी जानना चाहा है कि इस धार्मिक आयोजन में भाजपा-संघ परिवार को समर्पित युवा-संगम, किसान-संसद, स्वच्छता-मिशन, समरसता स्नान, वैचारिक कुंभ और शबरी स्नान जैसे आयोजनों का अधिकार राज्य सरकार को किसने, क्यों और किसलिए दिया है, क्योंकि जन-धन का दुरूपयोग एक पार्टी और विचारधारा विशेष के पक्ष में खर्च करना हमारी धार्मिक आस्थाओं और संविधान की मूल भावनाओं के भी विपरीत है? 

मिश्रा ने इन सभी असंवैधानिक आयोजनों में भाजपा-संघ नेताओं की मौजूदगी को घोर आपत्तिजनक बताते हुए कहा है कि वे धर्म के घोड़े पर सवार होकर राजनैतिक लाभ तो अर्जित कर लेंगे, किंतु उनके इस घृणित कृत्य से सनातन धर्म और हिन्दु समाज की जो हानि होगी, उसकी भरपाई सदियों तक संभव नहीं होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!