गैर राप्रसे अधिकारियों को आईएएस अवार्ड का एक और मौका

Updesh Awasthee
भोपाल। गैर राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस कैडर में पदोन्नति के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ा दी गई है। इसे 30 अप्रैल के बजाय 15 मई कर दिया गया है। यह फैसला कई विभागों के अधिकारियों द्वारा समयसीमा में आवेदन नहीं कर पाने व्यवहारिक कठिनाइयों को देखते हुए लिया गया है। वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस कैडर में पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक जून में संभावित बताई जा रही है।

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक गैर राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस कैडर में पदोन्नति के लिए दो पद हैं। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागों से चार-चार नाम मांगे हैं। पांच साल की गोपनीय चरित्रावली, जांच एजेंसियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल कर विभागीय मंत्री के अनुमोदन से आवेदन जमा होने हैं।

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान और सिंहस्थ में कई अधिकारियों की ड्यूटी होने के कारण बहुत कम अधिकारी आवेदन कर पाए हैं। ऐसे में सरकार ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस कैडर में पदोन्नति के लिए उपलब्ध 11 पदों के लिए पैनल तो संघ लोक सेवा आयोग को डीपीसी के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। हालांकि, अभी डीपीसी की तारीख तय नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान और सिंहस्थ के बाद जून में ही बैठक होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!