उज्जैन: अफरा तफरी, 8 मौतें, 100 पंडाल जमींदोज

Updesh Awasthee
उज्जैन। हर ओर अफरातफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। करीब 100 से ज्यादा पंडाल जमींदोज हो गए हैं। 1 साधू समेत 8 लोगों की मौत की खबर आ रही है। घायलों की संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा चोटिल हुए सैंकड़ों श्रृद्धालू उज्जैन छोड़कर जा चुके हैं। 

शाम 5 बजे का वक्त था जब अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। पंडालों के भीतर पानी घुसने लगा और फिर कई पंडाल हवा को झोंके में टिक नहीं पाए और उखड़कर जमीन पर आ गिरे। पंचकोसी की यात्रा का आज आखिरी दिन था जिस वजह से काफी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे। सबसे ज्यादा नुकसान मंगलनाथ क्षेत्र में हुआ जहां संदीपनी आश्रम के पास बने कई पंडाल ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो गए।

उज्जैन में 300 हेक्टेयर में मेलाक्षेत्र फैला हुआ है। 13 अखाड़ों के अलावा सैकड़ों पंडाल यहां बने हैं। बारिश में कई तंबू उखड़ गए और आयोजन स्थल पर कई जगह कीचड़ भर गया। हालत ये थी कि पूरे उज्जैन शहर की बिजली गुल हो गई। मेला क्षेत्र का ज्यादा हिस्सा कच्ची जमीन पर बसाया गया जिसकी वजह से नुकसान और ज्यादा हुआ है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!