72 अधिकारी बर्खास्त, 33 को रिटायरमेंट थमाया

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। सरकार ने काम में कोताही बरतने वाले कर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पिछले दो वर्षों के दौरान ही राजस्व सेवा के 33 अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया गया है, जबकि 72 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है।

वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दो वर्षों के दौरान जिन 33 अधिकारियों को जबरन (प्रीमैच्योरली) रिटायर किया गया है, उनमें 7 क्लास वन अधिकारी भी शामिल हैं। यही नहीं, विभागीय कार्रवाई की वजह से बर्खास्त हुए 72 अधिकारियों में भी 6 क्लास वन अधिकारी हैं। कर विभाग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। मंत्रालय के मुताबिक लोगों के मन में ऐसी धारणा बन गई है कि कर अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई ही नहीं होती, लेकिन अब इस मिथक को तोड़ा जा रहा है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!