भोपाल में 2 नाबालिग लड़कों से दुष्कर्म

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में दो मासूम नाबालिग लड़कों को उन्हीं के घर में हवस का शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है। 16 मई की इस घटना के बाद आरोपी ने दोनों मासूम को डरा-धमका बात छुपा कर रखी थी। जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो कल शुक्रवार को उन्होंने आरोपी के खिलाफ पिपलानी थाने में मामला दर्ज कराया है। 

पिपलानी पुलिस ने आज शनिवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पिपलानी पुलिस ने बताया कि फरियादी मनीष त्रिपाठी व शैलेन्द्र भारद्वाज निवासी 76, अशोक विहार कालोनी, पिपलानी रिश्ते में भाई हैं और एक ही घर में रहते हैं। दोनों फरियादी के सात वर्षीय नाबालिग लड़कों को उन्हीं के पड़ोसी नरेश कुमार उकारे (25) ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। 

पुलिस ने आगे बताया कि यह घटना 16 मई की है, आरोपी ने नाबालिकों के घर में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद आरोपी ने नाबालिक लड़कों को इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं बताने की धमकी भी दी थी। पुलिस का कहना है कि कल शुक्रवार को बच्चों ने इस घटना की जानकारी अपने-अपने परिजनों को दी। परिजनों द्वारा कल शुक्रवार को आरोपी नरेश कुमार उकारे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!