IAS, IPS की तरह IMS भी होना चाहिए

भोपाल। आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. की तरह नगरीय निकायों के लिये आई.एम.एस. (इण्डियन म्यूनिस्पल सर्विस) का गठन किया जाये। मध्यप्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं परिषद के महामंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात दिल्ली में हुई अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में कही। श्री गुप्ता ने कहा कि महापौर का कार्यकाल सभी प्रदेश में एक सम्मान 5 वर्ष किया जाना चाहिये।

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू ने कहा कि स्मार्ट-सिटी, अमृत योजना और स्वच्छ भारत योजना लागू की गयी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक देश के 4440 शहर के प्रत्येक घर को पक्का बनाया जायेगा। श्री नायडू ने कहा कि 74वें संविधान संशोधन को सभी प्रदेश में लागू किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि अधिकार के साथ-साथ जवाबदेही भी सुनिश्चित की जानी चाहिये।

बैठक में परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद चमोली, उपाध्यक्ष श्री रवीन्द्र गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किये। महापौर ग्वालियर एवं परिषद के उपाध्यक्ष श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आभार व्यक्त किया। श्री नायडू ने सभी महापौर का शॉल भेंट कर स्वागत किया। बैठक में विभिन्न राज्य के 100 से अधिक नगर निगम के महापौर उपस्थित थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!