शिवपुरी। लम्बे अरसे से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत् अध्यापक संवर्ग ने आज संयुक्त मोर्चा अध्यापक संघ के बैनर तले अपनी तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधीश की ओर से उपजिलाधीश सीबी प्रसाद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखते हुये अध्यापक संयुक्त मोर्चा अब 1 मई को भोपाल कूच करेगा। जहां जंगी प्रदर्शन कर बादा निभाओं रैली में पूरे प्रदेश से अध्यापक एकत्रित होंगे।
संयुक्त मोर्चा अध्यापक संघ की ओर से धर्मेन्द्र रघुवंशी, राज कुमार सरैया एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना शर्मा ने वताया कि छठवें वेतनमान की विसंगति रहित गणना पत्रक शीघ्र जारी करने व स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति शीघ्र लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर सैंकड़ों की संख्या में अध्यापक एवं संविदा शिक्षक डीईओ कार्यालय के बाहर एकत्रित हुये जहां से रैली निकाल जिलाधीश कार्यालय पहुॅचकर जिलाधीश की ओर से उपजिलाधीश सीबी प्रसाद को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। आगे की जानकारी में उमेश करारे, अरविन्द सरैया, प्रीती शुक्ला, सविता गोयल ने वताया कि अध्यापकों का आंदोलन आदेश जारी होने तक सतत् रूप से जारी रहेगा 1 मई को भोपाल में अपनी मांगों के समर्थन में अध्यापक एवं संविदा शिक्षक जंगी प्रदर्शन कर बादा निभाओं रैली में शामिल होंगे।
अध्यापक संयुक्त मोर्चा की ओर से इस ज्ञापन में वृजेन्द्र भार्गव, गोविन्द अवस्थी, सुनील उपाध्याय, संजय भार्गव, प्रदीप अवस्थी, विपिन पचैरी, ओमपुरी गोस्वामी, मनमोहन जाटव, अवधेश सिंह तोमर, सुनील वर्मा, भूपेन्द्र रघुवंशी, रामकृष्ण रघुवंशी, मनीष वैरागी, नगेन्द्र रघुवंशी, राजेश खत्री, आर डी गुप्ता, रवीन्द्र दुबे, यादवेन्द्र चैधरी, वन्दना शर्मा, तनूजा गर्ग, वीना गोलिया, प्रीती शुक्ला, सविता गोयल, रिजवाना खांन, प्रतिभा सिंह, नीतू जैन, ममता जैन, सुशीला कुशवाह, जितेन्द्र शर्मा, राजविहारी शर्मा, दिनकर नीखरा, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, मनीष वैरागी, देवेन्द्र उचारिया, अनिल अहिरवार, प्रदीप नरवरिया, विष्णू राठौर, धर्मेन्द्र कबीर, राघवेन्द्र रघुवंशी, शिशुपाल शिकरवार, रवि रघुवंशी, राजेश भागोरिया, विनय रावत, आदि प्रमुख रूप से शामिल थे । संयुक्त मोर्चा अध्यापक संघ ने 1 मई को अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुॅचने की अपील की है।
