होशंगाबाद में बोर्ड पर कराई जा रही थी नकल

Updesh Awasthee
जीतेन्द्र वर्मा/होशंगाबाद। परीक्षा परिणाम गलत होने पर शिक्षकों पर करवाई का फरमान शासन की गले की फ़ांस बन गया। सोहागपुर के छपरा गांव के शासकीय माध्यमिक शाला में कक्षा आठवी के अंग्रेजी का पेपर में शिक्षक स्वयं ही नकल करा रहा था। शाला के ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नो के उत्तर लिखकर नकल कराई जा रही थी। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने अचानक छापा मर दिया तो शिक्षक की पोल खुल गई। विभाग ने प्रकरण दर्ज कर लिया। इसके अलावा जिले के आधा दर्जन स्कूलों में इसी तरह खुलेआम चलती नकल पकड़ी गई है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!