नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की छोटी बेटी कर्णिका सिंह का निधन हो गया है। कर्णिका काफी समय से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थीं। शुक्रवार सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। इससे पहले कर्णिका का अमेरिका में इलाज चल रहा था।
पिछले साल सितंबर में अपने अमेरिका दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह ने अपनी बेटी से मुलाकात की थी। उसी समय उन्होंने टीवी पत्रकार अमृता सिंह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। खबरों के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने बेटी कर्णिका की नाजुक हालत को देखते हुए अपनी शादी का कोई समारोह नहीं किया था। बता दें दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी आशा जिनका साल 2013 में निधन हो गया था से चार बेटियां और एक बेटा है।