छात्राओं से पैर धुलवाते प्रोफेसर का वीडियो वायरल

Updesh Awasthee
उत्तरप्रदेश। गोरखपुुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग के पूर्व एचओडी डॉ. भारत भूषण का छात्र-छात्राओं से पैर धुुलवानेे का वीडि‍यो वायरल हुआ है। यह वीडियो इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि यह वीडि‍यो 5 सितंबर 2015 को शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का है। 

यूनिवर्सिटी के स्टूूडेंट्स, टीचर्स और अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बने इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएंं भी सामने आई हैं। कोई इसे शिष्यों की गुरु भक्ति और श्रद्धा बता रहा है तो कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की है। डॉ. भारत भूषण ने कहा की वीडियो फैलाने का काम मेरे कुछ सहकर्मी साजिश के तहत कर रहे हैं। वीडियो बीते साल 5 सितंंबर को टीचर्स डे के अवसर का है। मैने मना किया था, लेकिन छात्र-छात्राएं नहीं माने। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझेे ऐसे शिष्य मिले हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!