भूतिया भानगढ़ का रहस्य जानने निकले थे युवक, अचानक जल उठी कार

Updesh Awasthee
राजस्थान। भारत की सबसे भूतिया जगहों में से एक माने जाने वाले भानगढ़ की ओर जाना जयपुर के तीन दोस्तों पर भारी पड़ा। जयपुर के ये तीन दोस्त दौसा के जयपुर रोड पर लालसोट बायपास के पास जैसे ही भानगढ़ की ओर मुड़े उनकी चलती कार में आग लग गई। उन्हें इसका पता भी तब लगा जब अन्य वाहन चालकों ने बताया। आखिर चलती कार में ही कूदकर तीनों ने अपनी जान बचाई।

यह घटनाक्रम शनिवार तड़के का है। देखते ही देखते उनकी कार धू-धू कर जल उठी। हालांकि इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया लेकिन कार में आग कैसे लगी अभी तक इसकी वजह नहीं पता चली है।

पुलिस के अनुसार कार जयपुर के मानसरोवर की पत्रकार कॉलोनी निवासी अरनब चटर्जी की थी। वह अपने मित्र श्रेयांस गौतम और इंदू के साथ शनिवार रात को दौसा में किसी रिश्तेदार के यहां पहुंचे थे। यहां से शनिवार सुबह भानगढ़ जा रहे थे तभी यह घटना हुई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!