
मामला फतेहगढ़ कोतवाली इलाके का है. जहां एक व्यक्ति ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से तीन पुत्री एक पुत्र और दूसरी पत्नी से दो पुत्री और एक पुत्र हैं। उसने दो बेटियों की शादी कन्नौज के दो भाइयों से तय की थी। जयमाल के बाद दोनों लड़कियों ने मामा से कहा कि उनको दूल्हे पसंद नहीं है। वे शादी नहीं करेंगी। मामा ने यह बात सबको बताई तो खलबली मच गई। इस पर पिता ने लड़कियों की जिम्मेदारी मामा को दिए जाने की बात कही। पुलिस ने लिखित तौर पर दोनों लड़कियों को उसके मामा राजेंद्र पाल को सौंप दिया। इसके बाद दोनों दूल्हे बारात लेकर लौट गए।