सिंहस्थ: शहर भर में लगे नित्यानंद के पोस्टर, बन रहा है आश्रम

Updesh Awasthee
उज्जैन सिंहस्थ में विरोध के बीच विवादास्पद संत नित्यानंद के प्रवेश की तैयारियां जोर-शोर से होने लगी हैं। नित्यानंद के बैनर-पोस्टरों से शहरों को पाट दिया गया है और दुनियाभर से आने वाले शिष्यों के लिए भव्य आश्रम बनवाया जा रहा है। 

खुद को कोर्ट के आदेशानुसार अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मानने वाले ज्ञानदास जी महाराज ने राधे मां और नित्यानंद के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही थी। उनका कहना था कि, दोनों न तो किसी अखाड़ के सदस्य हैं और न ही महामंडलेश्वर; इसलिए उनको यहां नहीं आने दिया जाएगा। 

संतों की इन चेतावनियों को नजरंदाज करते हुए स्वामी नित्यानंद ने भव्य आश्रम बनवाया है। यही नहीं, उज्जैन के अलावा कई शहरों में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर बैनर-पोस्टर लगवा दिए हैं। पोस्टरों में वे श्रद्धालुओं को सिंहस्थ में स्नान कर पुण्य लाभ लेने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। 

सेक्स सीडी मामले में चर्चा में आए
तमिलनाड़ के तिरुवन्नामाली में जन्मे 40 वर्षीय स्वामी नित्यानंद का असली नाम राजशेखर है। उनके तमिलनाडु के आलावा, आंध्रप्रदेश, और कर्नाटक समेत देशभर में आश्रम हैं। नित्यानंद वर्ष 2010 में तब सुर्खियों में आए, जब उनकी एक विदेशी महिला के साथ सेक्स करते हुए कथित सीडी सामने आई थी। महिला ने उन पर दुष्कर्म ओर यौन शोषण के आरोप भी लगाए थे।

इसके बाद नित्यानंद को मदुरै के 1500 साल पुराने शैव मठ के उत्तराधिकारी पद से हटा दिया गया था। वहीं, नित्यानंद को इस मामले में जेल भी हुई थी, लेकिन वे 52 दिनों के बाद वहां से छूट गए थे। नित्यानंद स्वामी पर बलात्कार, धार्मिक भावनाएं भड़काने, धोखाधड़ी समेत आपराधिक षड्यंत्र रचने के मामले दर्ज हो चुके हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!