हरिद्वार में दलितों ने शंकराचार्य का पुतला फूंका

Updesh Awasthee
हरिद्वार। ज्योतिष और द्वारिका पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के बयान से नाराज दलित समाज ने रविवार को हरिद्वार में उनका पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शंकराचार्य ने दलित समाज से माफी नहीं मांगी तो वे हरिद्वार स्थित शंकराचार्य मठ का घेराव करेंगे।

गौरतलब है कि हरिद्वार प्रवास के दौरान शंकराचार्य ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि "अंबेडकर के बौद्ध धर्म अपनाने पर दलितों के साथ छल हुआ है।"

रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रांतिदल के बैनर तले दलित समाज के लोग काली माता मंदिर के पास एकत्र हुए। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रांतिदल के प्रचारक अश्विनी कुमार ने कहा कि बाबा साहब और दलित समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जब तक शंकराचार्य दलित समाज से माफी नहीं मांगेगे तब तक हरिद्वार में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!