बठिंडा/पंजाब। परफेक्ट ट्रेडर्स नाम की एक कंपनी ने पंजाब में 5 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज वाला ललचाया हुआ प्लान पेश किया। इंवेस्टर्स से 40 करोड़ रुपए समेटे और फरार हो गए। अब निवेशक इंसाफ मांगते घूम रहे हैं।
गुरसेवक सेकी ने बताया कि कुछ लोगों ने मिलकर 2010 में परफेक्ट ट्रेडर्स चिटफंड कंपनी बनाई। जिनके लोगों को बैंक से ज्यादा 5 से 7 फीसदी प्रतिमाह ब्याज देने का वादा किया। जिसके आधार पर लोगों से करोड़ों रुपए इकट्ठा कर लिए। वहीं पैसों के बदले कंपनी ने लोगों से कंपनी के नाम चेक गारंटी के तौर पर लिए। जब लोगों ने रुपयों की मांग की तो कंपनी टालमटोल करने लगी। बाद में कंपनी दफ्तर को भी बंद कर दिया गया।
इनके लगे हैं पैसे
गुरसेवकसेकी के 3 करोड़, निशांत सिंह के 1 करोड़, मनजीत सिंह के 32.5 लाख, दमनप्रीत सिंह के 3 लाख रुपए कंपनी में लगे हैं। अन्य लोगों के भी पैसे लगे हैं। गुरसेवक सिंह ने बताया कि उसने अन्य लोगों के भी पैसे लगवाए हैं। जब लोगों ने पैसे मांगे तो उसने अपनी 13 एकड़ जमीन बेचकर पैसे वापस किए।
