
रात 11 बजे ट्रैफिक पुलिस ब्रिज पर पहुंची और जाम खुलवाने के बाद ब्रिज को बंद कर दिया। ब्रिज के लोकार्पण के बाद ज्यादातर लोग इसे देखने पहुंचे थे। इससे ब्रिज और इसके पास वाहनों की संख्या बढ़ गई और ट्रैफिक के हिसाब से सड़कें संकरी हो गई।
इससे वाहनों की लम्बी कतार अंडर ब्रिज से 11 नंबर चौराहा तक और आरआरएल तिराहा से नारायण नगर तक लग गई। जो लोग आरआरएल तिराहा से गणेश मंदिर जाने के लिए ब्रिज पर चढ़े थे, बीच में मार्ग बंद होने पर वे वापस लौटने लगे। यू-टर्न लेने के कारण ब्रिज पर भी वाहनों की कतार लग गई लेकिन ट्रैफिक कंट्रोल करने मौके पर कोई नहीं था। रात नौ बजे के बाद गणेश मंदिर के पास भी जाम लग गया।