
16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को थाने में शिकायती आवेदन देते हुये बताया कि 1 अक्टूबर 2015 को किशोरी घर पर अकेली थी। उसे अकेला देखकर पडोस में रहने वाले बृजेश दुबे उम्र 22 वर्ष ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक लगातार किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ रेप करता रहा। किशोरी की मां को उसके उठे हुए पेट देखकर अनहोनी की आशंका हुई। किशोरी की मां ने जब अपनी बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की पूरी कहानी बता दी। किशोरी की मां और उसके परिजनों ने हबीबगंज थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि किशोरी दो महीने की गर्भवती है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। फरियादी किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर बलात्कार का मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।