सिंहस्थ ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को 100 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे

भोपाल। उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महाकुंभ में दिन-रात ड्यूटी कर रहे सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को मध्यप्रदेश सरकार प्रतिदिन 100 रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी। यह राशि कर्मचारियों को दैनिक भत्ते के अतिरिक्त मिलेगी। हालांकि पुलिसकर्मियों को यह राशि नहीं दी जाएगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब राज्य सरकार सिंहस्थ ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दे रही है। आपको बता दें कि सिंहस्थ महाकुंभ में पुलिसकर्मियों को छोड़कर बाकी सभी सरकारी विभागों के करीब 21 हजार कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रोत्साहन राशि का प्रस्ताव राज्य सरकार ने तैयार किया था, जिसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया। राज्यपाल से मंजूरी मिलते ही सरकार ने इस प्रस्ताव पर अमल करने का निर्णय लिया। यह राशि अधिकतम 60 दिन की अवधि के लिए है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!