शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की एसपी सौम्या सांबशिवन के नाम से अपराधी खौफ खाते हैं। सौम्या की गिनती एक तेज तर्रार IPS ऑफिसर के रूप में होती है। उन्होंने सिरमौर के खनिज माफियाओं पर जबरदस्त कार्रवाई की है। माइनिंग डिपार्टमेंट जो काम एक साल में नहीं कर पाया, उसे सौम्या ने 4 दिनों में कर दिया। बता दें कि SP सौम्या सांबशिवन ने खनिज माफियाओं से चार दिनों में 11 लाख रुपए की वसूली की है।
एसपी सौम्या सांबशिवन ने खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। वो खुद स्पॉट पर पहुंचकर चालान काटती है और वसूली करती है। माइनिंग डिपार्टमेंट कड़ी कोशिश के बावजूद खनन माफियाओं पर शिकंजा नहीं कस पायी थी। एसपी सौम्या सांबशिव कहती हैं कि वो खनन माफियाओं का पूरा बिजनेस बंद करवा देगी। उनका कहना है कि अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि ईमानदारी से उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। खनन माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक इसका पूरी तरह से खात्मा न हो जाए।
इस वजह से सुर्ख़ियों में थी सौम्या
इस साल जनवरी में नाहन में एक महिला की हत्या हो गयी थी, जिसका दाह संस्कार पुलिस ने किया था। पुलिस जांच में पता चला कि महिला मुस्लिम समुदाय से है। मामले की जानकारी होते ही एसपी सौम्या खुद कब्रिस्तान जाकर अस्थियों को दफन की। सौम्या सांबशिवन के इस काम की काफी तारीफ हुई थी।