शिवपुरी में जारी है मूल्यांकन घोटाला

Updesh Awasthee
​भोपाल। खबर आ रही है कि इन दिनों शिवपुरी में मूल्यांकन घोटाला बड़े स्तर पर जारी है। पेपर बिगड़ जाने के बाद हर बच्चे के पेरेंट्स चाहते हैं कि मूल्यांकन के दौरान कोई बंदोबस्त हो जाए। कई बार वो सफल भी हो जाते हैं परंतु शिवपुरी में तो इन दिनों जैसे खुला बाजार लगा हुआ है। 

मामला 9वीं की परीक्षा का है। मूल्यांकन लोकल लेवल पर हो रहा है और जिन शिक्षकों को मूल्यांकन की जिम्मेदारी सौंपी गई है वो उत्तरपुस्तिकाएं अपने घर ले गए हैं। यह नियम विरुद्ध है परंतु शिवपुरी में खुलेआम हो रहा है। मूल्यांकन के दौरान जो बच्चे पासिंग मार्क्स भी नहीं ला पा रहे, उनके पेरेंट्स तक यह सूचना भेजी जा रही है। 500 से लेकर 2000 तक जितने में भी सेटिंग हो जाए। नेता, अधिकारी और परिचितों के लिए यह सेवा नि:शुल्क भी उपलब्ध कराई जा रही है। 

सावधानी पूरी बरती जा रही है। बच्चे को मूल्यांकनकर्ता के घर भेजा जाता है, जहां वो फिर से उत्तरपुस्तिका में सही उत्तर लिखता है और इसके बाद मूल्यांकन कर दिया जाता है। हर रोज लाखों का कारोबार जारी है। सुना है दक्षिणा लाल बिल्डिंग तक भी जा रही है। देख लेना, शिवपुरी में इस बार 9वीं का रिजल्ट नहीं बिगड़ेगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!