किसानों ने गुलाल लगाकर जताया विरोध, कलेक्टर ने मिठाई के साथ दिया आश्वासन

Updesh Awasthee
हरदा में होली के दिन किसानों ने अनूठे ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया. अपनी परेशानियों को लेकर किसान इकट्ठा होकर कलेक्टर के घर पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर को गुलाल लगाकर अपनी मांगों से संबंधित सवाल किए, जिस पर कलेक्टर ने किसानों का मुंह मिठा करवाकर उन्हें जवाब दिए.

दरअसल, हरदा में इन दिनों मंडी कार्यकर्ता और किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं. अपना विरोध दर्ज करवाते हुए भारतीय किसान संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान बुधवार को कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के घर पहुंचे.

कलेक्टर आवास पर पहुंचते ही वहां पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें अंदर जान से रोक दिया. जिसके बाद कलेक्टर के कहने पर उन्हें अंदर आने दिया गया. आवास में पहुंचने पर किसानों ने श्रीकांत बनोठ को गुलाल लगाया और सवाल किया कि आखिर सरकार किसानों के लिए क्या कर रही है.

जिस पर कलेक्टर ने भी मुसकुराते हुए किसानों को मिठाई खिलाई और उनकी मांगों को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद किसानों ने वापस मंडी जाकर अपना धरना जारी रखा. जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि, हरदा विधायक आर के दोगने, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सन्तोष पाटिल और किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश यादव भी शामिल हुए.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!