पटना। सांसद व जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के विवादित बोल लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि कश्मीर में भारत का झंडा जलाना गलत नहीं है। देश के संत देशद्रोही हैं। अब दलितो को आजादी के लिए रायफल उठानी चाहिए। पप्पू सहरसा में संवाददाताओं से मुखातिब थे।
पप्पू यादव ने कहा कि इस देश के संत, भ्रष्ट नेता, भ्रष्ट नौकरशाह व कालाधन रखने वाले देशद्रोही हैं। इस देश के बाबाओं को गोली मारकर गंगा में फेंक देने की जरूरत है। सांसद ने आगे कहा कि आज हालत यह है कि दलितों को नक्सली और मुसलमानों को आतंकवादी बता दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीबो को मंदिर नहीं जाना चाहिए।