भुवनेश्वर में चिलचिलाती गर्मी, तापमान 42.2

भुवनेश्वर। ओडिशा में गर्मी के बढ़ते कहर के बीच राजधानी भुवनेश्वर में इस महीने के पिछले तमाम रिकार्ड तोड़ते हुए तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम अधिकारी ने बताया कि राज्य के तीन अन्य जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। औद्योगिक शहर अंगुल में तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस, बोलनगीर में 40 डिग्री सेल्सियस और तितलागढ़ में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम अधिकारी ने बताया उच्च तापमान के साथ भुवनेश्वर में उमस का स्तर 88 प्रतिशत रहा। आज दूसरा दिन था, जब तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को शहर में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं साल 2014 में 30 मार्च को शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!